राजस्थान शॉपिंग फेस्टिवल मेले में उमड़ रही है भीड़
पीपाड़ शहर। शहर सब्जी मंडी के पीछवाड़े राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर मेले का आयोजन जारी है मेले में सोमवार को ग्रामीणों की भीड़ रही है मेला कमेटी के राजकुमार शर्मा ने बताया कि यहां बड़े झूले एवं 6 दर्जन से अधिक विभिन्न दुकानें लगी हुई है।यह मेला 21जनवरी तक जारी रहेगा। मेला प्रतिदिन सुबह 11 से रात 10 बजे तक आयोजित हो रहा है। मेले में महिलाओं और बच्चों के लिए झूले आदि विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए है। मेले में मनोरंजन के लिए ड्रैगन ट्रेन, छोटे-बड़े झूले सहित बच्चों के खिलौने, रेडीमेड कपड़े, आकर्षक डिजाइनों में क्रोकरी, फिरोजाबाद की कांच की चूड़ियां, सहारनपुर का फर्नीचर, भुसावर का अचार, भेलपुरी, शाफ्टी, जूस, पॉपकॉर्न व सौंदर्य प्रशासन के सामान सहित विभिन्न प्रकार के आइटम उपलब्ध है। ट्रेड फेयर में बच्चें व बड़े पूरा लुफ्त ले रहे है। वही दैनिक उपयोग की सामग्री की भी लोग काउंटर पर जमकर खरीददारी कर रहे है।