सर्वेश्वर महादेव मंदिर में महारुद्राभिषेक में भक्तों की लगी भीड़
फलोदी . उपखण्ड के लोर्डिया गाँव स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर की स्वर्ण जयंती के अवसर पर आयोजित पाटोत्सव के अवसर पर महारुद्राभिषेक में रविवार को उपखण्ड अधिकारी डॉ अर्चना व्यास सहित विभिन्न लोगों ने यजमान के रूप में भाग लेकर पूजा अर्चना की ओर विश्वकल्याण की कामना की। एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास ने बताया कि आज सर्वेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे महारूद्राभिषेक में १००८ स्वामी अर्चिकानंद जी महाराज के सानिध्य में मुख्य यजमान प्रकाशचंद छंगाणी , डाक्टर अर्चना व्यास एस.डी.एम. फलोदी तथा खीवसिंह भाटी बारू व भरत व्यास, संजय गुचिया , मोतीलाल रंगा सी.ए., हनुमान टरू, श्रीगोपाल गुचिया, श्रीगोपाल कुड, मुरली मनोहर व्यास, एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास, डाक्टर जगदीप छंगाणी - डाक्टर योगिता छंगाणी, जगदीश पुरोहित, रमेश पुरोहित व प्रबुद्ध नागरिकगणों, महिलाओं ने भाग लेकर भगवान आशुतोष की पुजा अर्चना की व देश व प्रदेश व क्षेत्र की खुशहाली की मनोकामना की । मुख्य यजमान प्रकाश छंगाणी ने सभी महादेव भक्तों को इस आयोजन के दर्शनार्थ आमंत्रित किया है। इस दौरान विभिन्न क्षेत्र से आये भक्तों की दर्शनार्थ भीड़ लगी रही।