Dark Mode
महाशिवरात्रि पर शिववालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड

महाशिवरात्रि पर शिववालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड

बहरोड़। क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मन्दिरों और शिववालयों में पूजा अर्चना करने वाले लोगों की लम्बी लम्बी कतारें लग गई और दोपहर तक काफी भीड़ रही। शिवालयों पर लोगों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। शिवरात्रि के अवसर पर अनेक लोगों ने व्रत भी किया। लोगों ने भगवान शिव को बेर, गाजर, फल, सब्जियां, बेलपत्र चढाए और सुख समृद्धि की मंगल कामना की। इस दौरान बम बम के जयघोष गूंजते रहे। 

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!