शिवालयों में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
सवाईपुर. सवाईपुर तहसील मुख्यालय सहित सोपुरा, सालरिया, ढ़ेलाणा, बड़ला, बनकाखेड़ा, चावंडिया, ककरोलिया माफी, रेड़वास, खजीना, होलिरड़ा, कुड़ी, बोर्डियास, कांदा आदि कई गांवों में सावन माह के छठे सोमवार को सुबह से ही शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ लगी है, जहां शिवभक्त भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर परिवार व जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं | पुजारी रविशंकर श्रोत्रिय ने बताया कि शिवालयों में सुबह से ही शिव भक्त पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक व पंचामृत अभिषेक कर आंख, धतूरा, बिल पत्र, दोब, पुष्प से शिव प्रतिमा का श्रृंगार कर रहे हैं, इस दौरान शिवाय ओम नमः शिवाय, हर हर महादेव, बम बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हो उठे ||