Dark Mode
सीटीआई बलतेज सिंह ने रेलवे को गौरवान्वित किया

सीटीआई बलतेज सिंह ने रेलवे को गौरवान्वित किया

श्रीगंगानगर। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर रेल मंडल में कार्यरत सीटीआई श्री बलतेज सिंह ने एक महिला यात्री का नोटो से भरा पर्स, मोबाइल व अन्य कीमती सामान लौटाकर न केवल अपनी ईमानदारी का परिचय दिया है, बल्कि रेलवे को गौरवान्वित भी किया है।                        
 जानकारी के अनुसार मंगलवार को गाड़ी संख्या 12455 में श्रीगंगानगर से बीकानेर जाते समय एक तेलंगाना की महिला यात्री रीमा वरोनिका जो अपने बच्चे को सूरतगढ़ के विद्यालय में प्रवेश दिलवाने के लिए सफर कर रही थीए सूरतगढ़ में उतरते समय अपना पर्स ट्रेन में ही भूल गई।
       सीटीआई बलतेज सिंह को अटेंडेंट नसीर ने बताया कि एक यात्री का पर्स ट्रेन में रह गया है। ट्रेन की सीट पर मिले पर्स में रखे हुए कागजों की पड़ताल के बाद सीटीआई ने  महिला यात्री का पता लगाकर उसे सूचित किया और वापसी में गाड़ी संख्या 12456 से लौटते समय वापस उन्हें सकुशल लौटा दिया। इस पर महिला यात्री ने श्री बलतेज सिंह का तहे दिल से आभार जताया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!