15 अगस्त की पूर्व संध्या पर होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
डीडवाना. कुचामन जिले की घोषणा के बाद में जिले का पहला स्वतंत्रता दिवस अनूठे अंदाज में मनाया जायगा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शाम 7 बजे से बांगड़ महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में शुरू होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधीश द्वारा की जायेगी। कार्यक्रम मे एडीएम, एसपी, एसडीएम, मुख्य जिला परिषद अधिकारी सभी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे इस वर्ष जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता पूर्व संध्या को भी सांस्कृतिक संध्या के रूप में मनाना तय किया है। जिसमे 14 अगस्त को शाम 6 बजे इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के नगर पालिका अधिशासी अधिकारी शिक्षा विभाग के आला अधिकारी, समस्त प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी एवम पत्रकार सपरिवार इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। और कार्यक्रम में शहीदों के सम्मान में होने वाले इस कार्यक्रम में कई कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध करेंगे। राजनीतिक आकाओं के साथ-साथ शहर के संभ्रांत परिवार भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दो घंटे चलने वाले इस कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों, कविताओं एवम् अन्य सांस्कृतिक विधाओं के माध्यम से राष्ट्र प्रेम की रसधार बहेगी। डीडवाना जिला बनने के बाद में पहली बार 15 अगस्त के पूर्व संध्या पर एक एतिहासिक कार्यक्रम आयोजित होगा जिसका साक्षी पूरा शहर बनेगा यह जानकारी मोब सिंह के द्वारा दी गई।