महाविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह कार्यक्रम झंकार शुरू
छबड़ा। स्थानीय श्री अमरचंद राजकुमारी बरडिया जैन विश्व भारती स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह कार्यक्रम झंकार शुरू हो गया है। महाविद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ. आशा भार्गव के अनुसार सांस्कृतिक सप्ताह कार्यक्रम झंकार की विधिवत उदघाटन प्राचार्य डॉ आर सी मीणा द्वारा की गई। प्रतियोगिता के प्रभारी डॉ. सुरेश वैष्णव एवं डॉ बिरधी लाल बेरवा के अनुसार आज झंकार कार्यक्रम के अंतर्गत मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। जिसमें निर्णायक के रूप में श्रीमती मृदुला जैन रही। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ममता गुर्जर द्वितीय स्थान पर अंजना प्रजापत और तृतीय स्थान पर नंदिनी मीना रही। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नंदिनी मीना द्वितीय स्थान पर ममता गुर्जर तृतीय स्थान पर सानिया लववंशी एवं रानी साहू रही। खेल सप्ताह के दूसरे दिन प्रतियोगिताओं में डिस्कस थ्रो,शॉट पुट एवं जैवलिन थ्रो आयोजित हुई। प्रभारी प्रदीप भार्गव पंकज जोशी एवं विजय भार्गव के अनुसार शॉट पुट में संजय लोढ़ा प्रथम स्थान पर, सुरेंद्र गुर्जर द्वितीय स्थान पर प्रदीप बेरवा तृतीय स्थान पर रहा, डिस्कस थ्रो में कपिल केवट प्रथम स्थान पर वीरू हरिजन द्वितीय स्थान पर प्रदीप बेरवा तृतीय स्थान पर, जैवलिन थ्रो में मोनो मीना प्रथम स्थान पर सुरेश गुर्जर द्वितीय स्थान पर राजकुमार मीणा तृतीय स्थान पर रहे। झंकार कार्यक्रम के अंतर्गत कल दिनांक 10 जनवरी को निबंध,भाषण एवं प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता आयोजित होगी। खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत बैडमिंटन, खो खो प्रतियोगिता आयोजित होगी। सांस्कृतिक सप्ताह कार्यक्रम एवं खेल सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।