Dark Mode
साइबरटेक का निःशुल्क डिजिटल साक्षरता पखवाड़ा 20 दिसंबर से

साइबरटेक का निःशुल्क डिजिटल साक्षरता पखवाड़ा 20 दिसंबर से

फलोदी। राजस्थान सरकार द्वारा पंजीकृत स्थानीय कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान साइबरटेक द्वारा इस सर्दी की छुट्टियों में डिजिटल साक्षरता पखवाड़े का निःशुल्क आयोजन 20 दिसम्बर से 5 जनवरी 2024 तक किया जाएगा। जिसमें प्रशिक्षणार्थियों को 15 दिवसीय निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए साइबरटेक के निदेशक डॉ पंकज थानवी ने बताया कि संस्थान द्वारा प्रति वर्ष निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर लगाए जाते हैं ताकि अधिकतम आमजन को डिजिटल साक्षर बनाया जा सके। संस्थान का उद्देश्य सम्पूर्ण फलोदी जिले को डिजिटल साक्षर बनाना हैं। इसी क्रम में आगामी सभी शैक्षणिक संस्थानों में सर्दियों की छुट्टियों को देखते हुए साइबरटेक द्वारा डिजिटल साक्षरता पखवाडे का आजोजन 20 दिसंबर से किया जा रहा हैं। *डिजिटल साक्षरता पखवाड़ा 20 दिसंबर से 5 जनवरी 15 दिनों तक लगातार चलेगा जिसमें पंजीकृत प्रशिक्षणार्थियों को ऑफिस ऑटोमेशन - एमएस वर्ड, एक्सेल, पॉवरपॉइंट, इंटरनेट व् साइबर सिक्योरिटी, सूचना प्रौद्योगिकी की नवीनतम प्रवृत्तियों, ई-गवर्नेंस, डिजिटल मार्केटिंग आदि बहुत कुछ सीखाया जाएगा ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!