एम्बुलेंस की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की हुई मौत
रतनगढ़ । मेगा हाइवे पर आज शनिवार को एम्बुलेंस की टक्कर से साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार लधासर निवासी 60 वर्षिय पूसाराम पुत्र गिरधारी राम जाट जो स्थानीय नागरमल बाजोरिया स्कूल के पास बर्तनों की दुकान संचालित करते थे व रोज साइकिल से रतनगढ़ आना जाना करते थे। पूसाराम आज शनिवार को साइकिल पर सवार होकर लधासर से रतनगढ़ आ रहे थे, मेगा हाइवे पर लधासर के पास एम्बुलेंस नम्बर आर जे 14 पी एफ 5830 के चालक ने लापरवाही से एम्बुलेंस चालते हुए साईकिल को टक्कर मार दी। घटना में घम्भीर घायाल पूसाराम को स्थानीय राजकीय जिला अस्पताल लाया गया, जंहा डॉक्टरों ने पुसाराम को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर असपताल पहुंची पुलिस ने मृतक के बेटे की रिपोर्ट पर एम्बुलेंस के चालक के ख़िलाप मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया।