नवरात्रि उत्सव पर आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में सुनाई दी डांडिया गूंज
कुचेरा। कुचेरा जैन विश्व भारती संस्थान में शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर मां जगदंबा की आराधना में आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय की कन्याओं द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की लोक प्रचलित आरती "जय अंबे गौरी" से की गयी जिसमें छात्रों के उत्साह वर्धन हेतु महाविद्यालय प्राचार्य सहित समस्त महाविद्यालय संकाय सदस्य सम्मिलित हुए।
तत्पश्चात कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर आनंदप्रकाश त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में आत्मिक आस्था के प्रतीक स्वरुप शैव, शाक्त एवं वैष्णव की अनूठी सनातन परम्परा का उल्लेख करते हुए, सनातन संस्कृति की शाक्त परम्परा के पावनपर्व अश्विन नवरात्र पर छात्राओं ने उत्साह दिखाकर जो डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया उसके लिए सभी छात्रों को बधाई दी साथ ही डांडिया कार्यक्रम हॉल में छात्राओं द्वारा की गई सुंदर सजावट की सराहना करते हुए अपनी भारतीय संस्कृति के ध्वजवाहक ऐसे त्योहारों पर सतत उत्साहित रहने हेतु प्रेरित भी किया।
कार्यक्रम में प्रोफेसर त्रिपाठी के साथ अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्षा प्रोफेसर रेखा तिवाड़ी एवं संकाय सदस्या डॉ प्रगति भटनागर ने भी मंच साझा किया। इस दौरान छात्राओं ने नवरात्र के अवसर पर किए जाने वाले गुजराती एवं राजस्थानी के डांडिया नृत्यों पर एकल, युगल एवं सामूहिक प्रस्तुतियां दी । डांडिया प्रोग्राम के बेहतरीन संयोजन में आकांक्षा शर्मा, ईशा प्रजापति, गार्गी जांगिड़ नजमा बानो जीनत बानो स्नेहा बोहरा, दिव्या भार्गव, उर्वशी सांखला एवं अभिलाषा स्वामी आदि छात्राओं की अग्रणी भूमिका रही।
इस अवसर पर डॉ. मनीष भटनागर, डॉ. आभासिंह, अभिषेक चारण, श्वेता खटेड़, प्रेयस सोनी, मधुकर दाधीच, अनूप कुमार, प्रकाश गिड़िया, घासीलाल शर्मा, हनुमाना राम चौधरी, हीराराम देवासी, आदि मौजूद रहे। संचालन खुशी जोधा एवं प्रियंका सोनी ने किया