अंधड़ ने किया जन जीवन अस्त व्यस्त, लाखो का नुकसान
मौलासर। गुरुवार की रात्रि में भारी तूफान से पूरा जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। जिससे जगह जगह बिजली के खंभे,टिन शेड,दीवारो के गिरने,पशु पक्षीयी के मरने की खबर है।पेड़ पौधों का भारी नुकसान हुआ।सालो बाद आये भारी तूफान के साथ बारिस आने से लोगो घबराहट हो गई।गनीमत रही कि तूफान रात्रि में था जिससे जन हानि नही हुई।बिजली के कारण सभी काम काज ठप हो गए।