दासवानी डेंटल कॉलेज की छात्रा को मिला स्वर्ण पदक
कोटा. राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञानं विश्व विद्यालय, जयपुर द्वारा दिनांक 13.04.2023 को आयोजित अष्ठम दीक्षांत समारोह में दासवानी डेंटल कॉलेज की छात्रा, डॉ गंगा शिव राजन को राजस्थान के राज्यपाल महामहीम श्री कलराज मिश्र मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत चिकित्सा मंत्री श्री परसादी लाल मीणा एवं विश्विधालय के वाईस चांसलर डॉ सुधीर भंडारी द्वारा स्वर्ण पदक से समान्नित किया गया डॉ गंगा शिव राजन ने सम्पूर्ण राजस्थान में बी. डी. एस. कोर्स में प्रथम स्थान प्राप्त किया है । इसी अवसर पर आज दासवानी डेंटल कॉलेज, कोटा में डॉ गंगा शिव राजन के सम्मान समारोह के आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कोटा, डॉ जगदीश सोनी एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष समाज सेवी एवं राजस्थान के खादी ग्रामो उद्योग के उपाध्यक्ष श्री पंकज मेहता जी, विशिष्ट अतिथि उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कोटा, डॉ गोविन्द सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र राजावत थे ।
सम्मान समारोह में कॉलेज की स्वर्ण पदक विजेता छात्रा डॉ गंगा शिव राजन को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया साथ ही बी. डी. एस. प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं फाइनल वर्ष में कॉलेज में प्रथम द्वितीय एवं तृतीया प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थिओं को भी सम्मानित किया गया । कॉलेज प्रबंधन द्वारा संस्था के सभी अध्यापको का भी सम्मान किया गया ।
कार्यक्रम के स्वर्ण पदक विजेता छात्रा डॉ गंगा शिव राजन ने दासवानी डेंटल कॉलेज में अपने अध्ययन के अनुभव सभी स्टूडेंट्स के साथ साँझा किये एवं अपनी इस सफलता का श्रेय कॉलेज के सभी अध्यापको, विजय दासवानी, डॉ अनिल दासवानी, डॉ कांता दासवानी एवं अपने अभिभावकों को दिया । कार्यक्रम में कॉलेज के चेयरमैन विजय दासवानी निदेशक डॉ अनिल दासवानी एवं डॉ कांता दासवानी ने सभी विद्यार्थियों संभोदित किया एवं आगामी उज्जवल भविष्य के उत्साहवर्धन किया एवं शुभकामनाये दी । कार्यक्रम के अंत में डॉ अनिल दासवानी ने बताया की दासवानी डेंटल कॉलेज के पांच स्टूडेंट्स ने अभी तक यूनिवर्सिटी गोल्ड मैडल प्राप्त किया हे साथ ही कार्यक्रम उपस्थित सभी स्टूडेंट्स उनके अभिभावक और कॉलेज के सभी टीचर्स का आभार प्रकट किया ।