Dark Mode
दाताडां सीनियर सेकेंडरी  विद्यालयों की छात्राओं ने जेठाना बैंक ऑफ़ बड़ौदा का किया भ्रमण

दाताडां सीनियर सेकेंडरी  विद्यालयों की छात्राओं ने जेठाना बैंक ऑफ़ बड़ौदा का किया भ्रमण

मांगलियावास: दातडां सीनियर सेकंडरी विद्यालय की छात्राओं ने गुरुवार को जेठाना बैंक ऑफ़ बड़ौदा का भ्रमण कर बैंक की गतिविधियों के बारे में जानकारियां ली। गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे खुलने के बाद अध्यापिका रेखा, शिक्षक जगदीश कक्षा 6 ,7 और 8 कि छात्रों को जेठाना बैंक ऑफ़ बड़ोदा लेकर पहुंचे। बैंक मैनेजर टीकम चंद उदय और बैंक कर्मचारी नेमीचंद कुमावत द्वारा छात्रों को बैंक के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारियां दी और एक-एक काउंटर पर लेजा लेजा कर बैंक कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर बैंक मैनेजर टीकम उदय देने सभी छात्रों से बैंक में धन जमा करने का फॉर्म और धन निकालने का फॉर्म भरवा कर बैंक की प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारियां दी। विद्यालय के शिक्षकों ने भी बैंक कर्मचारियों का आभार जताया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!