Dark Mode
  राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सम्मानित हुईं बेटियां

  राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सम्मानित हुईं बेटियां

रतनगढ़। गुरुकुल आदर्श विद्या मंदिर में राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन वेद प्रकाश की अध्यक्षता व मुख्य अतिथि विक्रम सिंह, प्रधानाचार्य, प्रकाश सी. से. स्कूल थे। बालिका दिवस पर विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम मनमोहक प्रस्तुतियां दी। विशिष्ट मंच द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाली बालिकाओं सहित बालिका दिवस पर आयोजित सुलेख प्रतियोगिता के सुंदर लेखन के लिए 18 बच्चों और अर्द्ध वार्षिक परीक्षा में शत प्रतिशत अंक, 90% अंक प्राप्त करने वाले 17 बच्चों और पिछली परीक्षाओं में अंकों की बढोत्तरी करने वाले 62 बच्चों सहित 115 बच्चों को पुरस्कृत किया।संस्था प्रधान नेमीचंद सांखला ने बालिका दिवस पर विस्तृत प्रकाश डाला और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस  अवसर पर कंचन, नीतू, अंकिता, कविता, आकांक्षा, आकाश, सोनू, आशीष, आदि उपस्थित रहे। संचालन पायल शर्मा ने किया। इसी क्रम में राजकीय संचियालाल बैद बालिका उ मा विद्यालय में राष्ट्रीय बालिका दिवस नीतू वर्मा की अध्यक्षता में हर्षोल्लास से मनाया गया।संस्था प्रधान जगदीश प्रसाद शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि बालिकाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है।ये सब शिक्षा के प्रचार प्रसार से सम्भव हुआ है।रुकमणी, मनोज सारस्वत ,सरोज महला ने अपने विचार व्यक्त किये।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!