
राष्ट्रीय स्तर पर दवे का हुआ सम्मान
सोजत सिटी। अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज के प्रथम गुरु द्वारा श्री गुरुफूलनारायण आश्रम न्यास सोजत सिटी में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व केबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, सुरेन्द्र कुमार त्रिवेदी, रमेश व्यास द्वारा पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर विक्रांत दवे को दुपट्टा ओढ़ाकर, साफा पहनाकर, मोमेन्टो भेंट कर सम्मानित किया। इस शुभ अवसर पर मंच पर विराजमान अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर अध्यक्ष विधुशेखर दवे, पूर्व अध्यक्ष चिरंजीलाल दवे, महेन्द दवे, रामेश्वरप्रसाद व्यास, विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यनारायण श्रीमाली, शिवसागर त्रिवेदी, राजेन्द्र डीटीओ, कैलाश श्रीमाली, जितेन्द्र व्यास के साथ हजारो समाज बंधुगण उपस्थित थे।