Dark Mode
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

धौलपुर। सदर थाना क्षेत्र में तोर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला है। मृतक युवक की पहचान ना होने पर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है। युवक की पहचान करने के लिए उसकी फोटो और हाथ पर गुदे नाम की फोटो लेकर पड़ोसी राज्यों के पुलिस थानों को भेजी गई है। सदर थाने के एएसआई यादराम ने बताया कि ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़े होने की सूचना दी थी। जिस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के गांव में रहने वाले लोगों को बुलाकर युवक की पहचान करने की कोशिश की। जिसकी पहचान ना होने के बाद पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में पहुंचा दिया। एएसआई ने बताया कि मृतक के युवक की उम्र करीब 35 वर्ष है। जिसके दाहिने हाथ पर लालू राम संग अनीता गुदा हुआ है। युवक की पहचान ना होने के बाद पुलिस ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट करते हुए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के पड़ोसी थानों में भिजवाई है। एएसआई ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक के ट्रेन से गिरने की बात सामने आई है। जिसको लेकर जांच की जा रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!