Dark Mode
महात्मा गाँधी जी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रुप मे मनाई  

महात्मा गाँधी जी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रुप मे मनाई  

मसूदा. कस्बे में मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट सलीम बाबू के मुख्य अतिथि में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि हम सब को महात्मा गांधी के  बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया बापू ने कहा था कि मेरा जीवन ही मेरा संदेश है। इसी संदेश में सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह एवं अस्तेय की भावनाएँ छिपी हुई है। अगर देश को एक एवं अखंड रखना है तो नई पीढ़ी के साथ हर व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह गांधी जी के बताए हुए मार्ग पर चले। शहीद दिवस के अवसर पर सबको देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लेने की आवश्यकता है। इस अवसर पर सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष राकेश मेवाड़ा ,जिला महासचिव हरदेव सोलंकी, नगर अध्यक्ष हरिप्रसाद प्रजापत, एडवोकेट वीरेंद्र सिंह राठौड़, अनिल सुकरिया, कांग्रेस  सिकंदर काठात, शाहिद , रामदेव गुर्जर, सांवरा गुर्जर ,उम्मेद सिंह, राहुल ,नरेंद्र काठात, पार्षद, पूर्व पार्षद,  कांग्रेस सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहें वही उपखंड   कार्यालय पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई इस दौरान तहसीलदार श्यामलाल आमेटा, विकास अधिकारी माता दिन मीणा सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!