Dark Mode
मृत्यु भोज व शराब है सामाजिक बुराई - सरपंच घटियाला

मृत्यु भोज व शराब है सामाजिक बुराई - सरपंच घटियाला

समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने को लेकर सर्व समाज हुआ लामबंद, पादुखुर्द ग्राम में ऐतिहासिक पहल की शुरुआत, सर्व समाज की सहमति
रियाबड़ी । उपखंड के ग्राम पादू खुर्द में समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के सम्बंध में सरपंच रामनिवास घटियाला की अध्यक्षता में ग्रामीणजन एक जुट होकर महत्वपूर्ण पहल की गई। समाजसेवी भागीरथ डांगा ने जानकारी देते हुए बताया पादू खुर्द के समस्त ग्रामवासी वे सर्व समाज के लोगों ने समाज में चल रही विभिन्न सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर विचार विमर्श किया गया तथा निम्न कुरीतियों को बंद तथा कुछ में सुधार करने पर जोर दिया गया। समाज सुधार व हित में ये लिए महत्वपूर्ण निर्णय - डीजे पर पूर्णत प्रतिबंध ।- किसी भी कार्यक्रम पर कपड़े देना और लेना पूर्णतः बंद ।- शादी और बारहवें पर बर्तन बांटना पूर्णतः रोक मृत्युभोज में केवल हलवा- पूड़ी । खड़ी पर अमल तम्बाकू पर प्रतिबंध । सार्वजनिक स्थानों पर शराब पर पाबन्दी। - होली व दीपावली के स्नेह मिलन पर ग्रामवासी आपस में मिलन राम-राम मुख्य बाजार में बैठकर सुबह सामूहिक करेंगे जिसका संपूर्ण खर्च सरपंच का होगा । समाज मे जागृति के लिए कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस निर्णय में सर्व समाज एकजुट होने पर ग्राम वासियों ने खुशी जाहिर की। इस मौके पर सरपंच रामनिवास घटियाला, राजू डांगा, नोरत गोदारा , छोटू डांगा, धन्नाराम, राम गोदारा , रामनिवास, उगमा राम बावरी, सद्दाम , कैलाश, सुगनाराम , नूर मोहम्मद तेली, सुखाराम दिपावत आदि ग्रामीण मौजूद रहे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!