सडक दुर्घटना में हुई मौत
नीमराना । डूमरौली क्षेत्र के गांव कायसा के पास एक युवक की काम पर जाते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव जखराना निवासी रवि कुमार (23) पुत्र कैलाश चंद प्रजापत मोटरसाइकिल से कांटी खेड़ी फर्श टाइलों का काम पर जा रहा था। कायसा गांव से निकलने के बाद ट्रैक्टर से टक्कर लगने से वह घायल हो गया। सिर से काफी मात्रा में खून बह जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। जिसे एंबुलेस से बहरोड़ ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मामला दर्ज करवाकर पोस्टमार्टम कर शव घरवालों के सुपुर्द किया ।
रवि कुमार के करीब डेढ़ वर्ष की एक लड़की है । मृतक का समाचार सुनकर पूरे गांव में शोक छा गया। क्योंकि रवि कुमार सभी का चहेता और मिलनसार व्यक्ति था ।