Dark Mode
Turkey, Syria में भूकंप से मरने वालों की संख्या 15,000 के पार

Turkey, Syria में भूकंप से मरने वालों की संख्या 15,000 के पार


गाजियांतेप। तुर्किये और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप से प्रभावित क्षेत्र में ढहे घरों के मलबे से और शव निकाले जाने बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 15,000 से अधिक हो गई है। तुर्किये की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एजेंसी ने कहा कि तुर्किये में सोमवार तड़के आए भूकंप और बाद के झटकों से देश में 12,391 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इस भूकंप के कारण दक्षिण-पूर्वी तुर्की में हजारों इमारतें गिर गईं। दूसरी तरफ, सीरिया में भी 2,902 लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है।
बचावकर्मियों ने क्षतिग्रस्त घरों के मलबों में जीवित बचे लोगों की तलाश जारी रखी है, लेकिन हादसे के तीन दिन बीतने और भीषण ठंड के कारण हर बीतते घंटे के साथ और लोगों को बचा पाने की उम्मीदें भी फीकी पड़ती नजर आ रही हैं। इंग्लैंड स्थित ‘नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी’ में प्राकृतिक खतरों के विशेषज्ञ स्टीवन गोडबाय ने कहा, ‘‘पहले 72 घंटों को महत्वपूर्ण माना जाता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘24 घंटों के भीतर जीवित रहने का औसतन अनुपात 74 प्रतिशत, 72 घंटों के बाद 22 प्रतिशत और पांचवें दिन यह छह प्रतिशत होता है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!