Dark Mode
मकर संक्रांति के बाद होगा सीटों को लेकर फैसला: Akhilesh Yadav

मकर संक्रांति के बाद होगा सीटों को लेकर फैसला: Akhilesh Yadav

बलिया । समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया’ में सीटों के बंटवारे पर सभी फैसले सूर्य के उत्तरायण में आते ही हो जायेंगे। सपा प्रमुख शनिवार को जिले के बिसुकिया गांव में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।
इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (‘इंडिया’ गठबंधन) में सीट बंटवारे सहित अन्य फैसलों को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘सपा अन्य दलों के साथ मिलकर बहुत जल्द फैसला ले लेगी। सूर्य को उत्तरायण में आने दो। सूर्य के उत्तरायण में आते ही सभी फैसले हो जायेंगे।’’ मकर संक्रांति (14 जनवरी) से सूर्य उत्तरायण होते हैं। राम मंदिर को लेकर चुनावी लाभ उठाने की चर्चा पर उन्होंने कहा, ‘‘धर्म, राजनीति का हिस्सा नहीं हो सकता। भाजपा कोआय दोगुनी (किसानों) हुई कि नहीं, युवाओं को रोजगार मिला कि नहीं, इन सवालों का जवाब देना पड़ेगा।’’ सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘चूंकि भाजपा के पास इन सवालों का जवाब नहीं है, इसलिए वह धर्म के पीछे छिप जाती है।’’
राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के लोग कह रहे हैं कि जिसके पास निमंत्रण पत्र होगा, वही जायेगा। हमारा पक्ष ये है कि भगवान जब बुलाएंगे तो भाजपा भी नहीं रोक पाएगी।’’ प्रधानमंत्री पद की दावेदारी के सवाल पर यादव ने कहा ‘‘कभी कभी कम (सीटों) वाले भी प्रधानमंत्री बनते हैं पर, हमारे लिए मुख्य यह है कि भाजपा हारे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सवाल यह नहीं है कि कौन किस पद पर बैठेगा। यहां के प्रधानमंत्री (चंद्रशेखर) रहे हैं। आप इन बातों को समझते हो और परिस्थितियों को भी समझते हो...।’’ चंद्रशेखर 1990 में अपनी पार्टी के कम सांसदों के बावजूद कांग्रेस के समर्थन से प्रधानमंत्री बने थे।

यादव ने शनिवार को जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के भीखपुर गांव में संवाददाताओं से बातचीत में सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए सरकार को नसीहत दी कि जिस किसी भी सरकार ने जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया है, वह सत्ता से हमेशा बाहर हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने को लेकर पूछे जाने पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!