कबीर नन्दीशाला में नवीन नन्दीगृह का समर्पण कल
फलोदी. जिला मुख्यालय पर नगरपरिषद फलोदी द्वारा संचालित कबीर नन्दीशाला में नन्दी सेवार्थ टिन शेड एवम बाउंड्री वॉल से बनाये गए नन्दीगृह का लोकार्पण होगा।
फलोदी के प्रमुख निर्माण भामाशाह श्री हेमचन्द गुचिया अध्यक्ष हेमचन्द जयनारायण पुरोहित चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा
नगरपरिषद फलोदी द्वारा संचालित कबीर नन्दीशाला फलोदी में गौ सेवार्थ एक टिन शेड मय बाउंड्री वॉल 14.51 लाख की लागत से बनवा गया है। जिसका कल दिनांक 15 जनवरी 2024 मकर सक्रांति को नन्दी सेवा हेतु समर्पित किया जाएगा।
बताया कि कार्यक्रम में महेश पुरोहित
सचिव एवं चैनसुख पुरोहित कोषाध्यक्ष
( हेमचन्द जयनारायण पुरोहित चेरिटेबल ट्रस्ट फलोदी ) की गरिमामय उपस्थिति में होगा , कार्यक्रम में पन्नालाल व्यास सभापति, नगरपरिषद फलोदी एवम जगमोहन हर्ष आयुक्त, नगरपरिषद फलोदी सहित शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।