Dark Mode
बीकेसीएल बिजली कम्पनी के अधिकारियों का घेराव

बीकेसीएल बिजली कम्पनी के अधिकारियों का घेराव

बीकानेर। बीकानेर के वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि श्याम सिंह हाडला ने मंगलवार को बीकेसीएल बिजली कंपनी के डी- 4 के अधीक्षण अभियंता  प्रवीण  विश्नोई और डी-5 के अधीशासी अभियंता  आशीष  शाह सहित अन्य अधिकारियों का घेराव कर उनसे इंद्रा कॉलोनी, सुभाषपुरा, भुट्टो का बास , नायकों का मौहल्ला, पजाबगीरन मौहल्ला, अमरसिंहपुरा आदि एरिया के ट्रांसफार्मर के लोड, मेंटेनेश, मेटेनेश के दौरान जनरेटर सुविधा, जीएसएस पर गाडियां और कर्मचारी बढ़ना, कंप्लेंट को तुरन्त ठीक करना, मेंटेनेश का समय 7 से 8 बजे तक ही रखना आदि विषयों पर बात रखी और हिदायत दी की इसमें कोई लापरवाही बरती तो हम बर्दास्त नहीं करेंगे। जनता हमारे लिए सब कुछ है और उन्हें कोई परेशानी होती है तो वो किसी भी रूप में बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
श्याम सिंह हाडला ने बताया कि हमने बीकेसीएल कम्पनी के सीओ  जयंत चौधरी  से मुख्य कार्यालय पर वार्ता कर एक दिन का समय दिया की सभी  समस्या का समाधान हो जाना चाहिए अन्यथा हम फिर आयेंगे और नींद हराम कर देंगे।
जिस पर सीओ ने संबन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।
घेराव और वार्ता के दौरान  धीरज बडगुजर,  सुनील दैय्या, जनक राज, आशुतोष भाटी, भानु प्रकाश, मिश्री लाल बंजारा आदि मौजूद रहे।
वार्ड में किसी भी प्रकार की बिजली या पानी की कोई समस्या हो तो तुरन्त हमे सूचना देवे आपका श्याम सिंह हाडला।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!