Dark Mode
डिग्री ड्रेगन्स ने जीता सोभासरिया प्रीमियर लीग सीजन 6 का खिताब

डिग्री ड्रेगन्स ने जीता सोभासरिया प्रीमियर लीग सीजन 6 का खिताब


सीकर,मुहम्मद सादिक। संस्थान सोभासरिया ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित वार्षिक क्रिकेट प्रतियोगिता सोभासरिया प्रीमियर लीग (एसपीएल-6) का डिग्री डेऊगन्स की षानदार जीत के साथ समापन हुआ। एसपीएल संयोजक हेमंत भाटी व सह संयोजक जगदीप कुमार ने बताया कि 45 दिन तक चली इस लीग का फाइनल मैच डिग्री डेऊगन्स व मैंनेजमेंट रॉयल्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये डिग्री डेऊगन्स ने 12 ओवर में 140 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुये मैंनेजमेंट रॉयल्स की टीम 12 ओवर में 62 रन पर सिमट गई। पुरस्कार वितरण समारोह में ग्रुप प्राचार्य डॉ एल सोलंकी, महाविद्यालय प्राचार्या डॉ हर्षिता गर्ग, लॉ कॉलेज प्राचार्य डॉ. रवि प्रकाष श्रृंगीऋषि, सोभासरिया कॉलेज उप प्राचार्य डॉ. महेष षर्मा, डीन स्किल्स डॉ. राजेष गौड. एवं सभी स्टॉफ सदस्यों द्वारा विजता एवं उप विजेता टीमों के खिलाडिय़ों को ट्रॉफी, मेडल व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त धर्मेन्द्र को सर्वाधिक रन बनाने पर गोल्डन बैट अवार्ड व फरीद को सर्वाधिक विकेट लेने पर गोल्डन बॉल एवं ऑल राउण्डर परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ टूर्नांमेंट अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर ग्रुप प्राचार्य ने विजेता व उपविजेता टीमों को बधाई देते हुये आयोजकों एवं वोलन्टियर्स के अथक प्रयासों की सराहना की। ग्रुप रजिस्ट्रार प्रदीप षर्मा एवं ग्रुप प्रबन्धन ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुये उनकी खेल भावना एवं समर्पण को इस प्रतियोगिता की सफलता का सूत्र बताया।
इस सीजन में डिग्री ड्रैगन्स, सीएस रुलर्स, बीसीए फोनिक्स, टेक टाइटंस मैनेजमेंट रॉयल्स, डीसी वॉरियर्स, गलेडियेटर्स के बीच ट्रॉफी के लिए कड़ा मुकाबला रहा। प्रतियोगिता का फाइनल मैच को लेकर भी विद्यार्थियों में अत्याधिक उत्साह रहा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!