पत्रकार प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग
नसीराबाद. नगरपालिका की पूर्व चेयरमैन शारदा मित्तलवाल (गोमा) ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित शहरी विकास एवम आवास विभाग मंत्री शांति धारीवाल को पत्र प्रेषित कर पत्रकार प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग की है नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन शारदा मित्तलवाल ने पत्र के जरिए बताया कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार निस्वार्थ भाव से सच्ची खबरों का संकलन करते हुए प्रदेश में सेवा दे रहे हैं कई बार कई स्थानों पर अचानक घटित होने वाली घटना को अपनी जान जोखिम में डालकर आमजन तक सूचना पहुंचाते हैं इसी प्रकार भ्रष्टाचार, भू माफिया, खनन माफिया, अनैतिक कारोबार, गलत गतिविधियां, दबंगों के खिलाफ या उनके कारोबार जिससे आम लोग प्रभावित होते हैं या उनको नुकसान होता है तो ऐसे जनहित कार्य में प्रकाशन के माध्यम से आगाह कर आवाज उठाने पर उन्हें ऐसे कई लोगों से जान से मारे जाने की धमकियां मिलती है और मारे जाने का अंदेशा बना रहता है जिन्हें रोकना और पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान करना अति आवश्यक है । श्रीमती गोमा ने जनसेवा और सुधार कार्य तथा अनैतिक गतिविधियों पर रोकथाम के लिए कार्य करने वाले लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों के हित में अति शीघ्र पत्रकार प्रोटक्शन बिल राजस्थान में लागू करने की मांग की है ।