टीचर प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने की मांग
गंगापुर- भीलवाड़ा . राजस्थान में अधिवक्ताओं के लिए अधिवक्ता सुरक्षा कानून की तरह ही प्रदेश के झालावाड़ में गत दिनों एक शिक्षक की निर्मम हत्या के पश्चात अब शिक्षक संगठन भी शिक्षको के लिए प्रोटेक्शन की एक्ट की मांग करने लगे हैं । राजस्थान समग्र शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष उदय सिंह डिंगार एवम् प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार तिवारी जिलाध्यक्ष रामधन बैरवा एवम् समस्त जिला पदाधिकारीयो ने इस संबंध में मुख्यमंत्री स्कूल शिक्षा मंत्री एवम् उच्च शिक्षा मंत्री समेत प्रदेश विधायको ज्ञापन प्रेषित कर बताया कि प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया गया इस अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट की तर्ज पर ही टीचर प्रोटेक्शन एक्ट भी पारित कर लागू कराने की सख्त आवश्यकता है उन्होंने टीचर प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू करवाने मांग करते हुए इस संबंध में आंदोलन की चेतावनी भी दी है। ज्ञापन की प्रति मुख्य सचिव, स्कूल शिक्षा एवम् कालेज शिक्षा को प्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही की मांग की है इस समय रामपाल सुथार शशिकांत शर्मा गोपाल लाल जोशी राधेश्याम जीनगर शंभू लाल सोनी सत्य नारायण टेलर कैलाश चंद्र शर्मा कृष्ण गोपाल लढ़ा आदि शिक्षक उपस्थित रहे l