अधिवक्ताओं कॉलोनी आवंटित करने की मांग
बीकानेर। शुक्रवार बीकानेर दिनांक 31.03.2023 को बीकानेर बार एसोसिएशन, बीकानेर की आवश्यक मिटिंग दोपहर 1:30 पीएम बजे मुख्य बार रूम पुरानी बिल्डिंग में रखी गई।
जिसमें केन्द्रीय कानून मंत्री किरेन रिजीजू से हाईकोर्ट की वर्चुअल बेंच बीकानेर में स्थापित करने के सम्बन्ध में ज्ञापन पेश किया । उसके सम्बन्ध में जानकारी देने के लिये रखी गई। अध्यक्ष किशन लाल सांखला ने बताया कि केन्द्रीय कानून मंत्री किरेन रिजीजू व केन्द्रीय विधि राज्यमंत्री एस.पी. सिंह बघेल तथा बीकानेर के लोकप्रिय सांसद एवं संसदीय कार्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल द्वारा वर्चुअल सुनवाई हेतु हाईकोर्ट की बेंच बीकानेर में शीघ्र शुरू करने का भरोसा दिलाने पर उनका आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
बीकानेर बार एसोसिएशन, बीकानेर द्वारा बीकानेर में अधिवक्ताओं के लिये अधिवक्ता कॉलोनी आवंटित करने हेतु माननीय मंत्री डी. बी.डी. कल्ला व स्वायत शासन मंत्री शांति धारीवाल तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ज्ञापन प्रेषित कर अन्य जिलों की तर्ज पर बीकानेर में भी अधिवक्ताओं की कॉलोनी घोषित कर अधिवक्ताओं को रिजर्व प्राईज पर प्लॉट आवंटित करने की मांग की ।
जिस पर मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने सकारात्मक रूख अपनाते हुए इस पर शीघ्र निर्णय करवाने का आश्वासन दिया है।
सभा में वरिष्ठ अधिवक्ता आरके दास गुप्ता ने केन्द्रीय कानून मंत्री किरेन रिजीजू व केन्द्रीय विधि राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल तथा बीकानेर के लोकप्रिय सांसद एवं संसदीय कार्यमंत्री अर्जुनराम जी मेघवाल को चन्यवाद प्रेषित करने का प्रस्ताव पेश किया। जिसे सर्वसम्मती से पारित कर उन्हें धन्यवाद पत्र जारी करने का निर्णय लिया। सभा में वरिष्ठ अधिवक्ता बच्छराज कोठारी, पूर्व अध्यक्ष अजय पुरोहित, रविकांत वर्मा, सुरेन्द्रपाल शर्मा, सतनाथ योगी व सतपाल साहू जगदीश शर्मा, बृजस्तन व्यास, फूलचंद चौधरी, रवि भाटी, उमेश जांगिड़, कुन्दन व्यास, सुरेन्द्र पुरोहित, संयुक्त सचिव हरिश ओझा, मिडिया प्रभारी नवनीत नारायण व्यास, कोषाध्यक्ष सुधीर श्रीमाली, सहकोषाध्यक्ष गणेश टाक, जयचन्द सारस्वत,
रोशन आरा आदि अधिवक्ता उपस्थित थे ।
सचिव, भंवरलाल बिश्नोई ने बताया कि की शीघ्र ही अधिवक्ता कॉलोनी के आवंटन हेतु मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर पूरजोर मांग की जायेगी। सभा के अंत में समापति गणेश चौधरी ने सभी को धन्यवाद दिया।