Dark Mode
ईडब्ल्यूएस पंचायती राज चुनाव में 10 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग

ईडब्ल्यूएस पंचायती राज चुनाव में 10 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग

मदनगंज किशनगढ़। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी, पर्यावरण प्रकोष्ठ के पूर्व सचिव एवं युवा कांग्रेस के पूर्व जिला प्रवक्ता बृजेश जोशी (एडवोकेट) के प्रयास से आर्थिक पिछड़ा वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को पंचायती राज व स्थानीय नगर निकाय चुनाव में 10 प्रतिशत भागीदारी के संदर्भ में राजस्थान के अनेक विधायक एवं आयोग, बोर्ड के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं आयोग, बोर्ड के सदस्य, जिला प्रमुख, सभापति, पार्षद, सरपंच आदि ने मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित किया। बृजेश जोशी एडवोकेट पिछले 2 माह से इस मुहिम को चला रहे हैं। उन्हीं के प्रयास से राजस्थान के अनेक जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर चुके हैं। वर्तमान में भी उनका यह मिशन प्रयासरत है और अतिशीघ्र मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से ईडब्ल्यूएस पंचायती राज चुनाव में 10 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!