Dark Mode
अरांई कॉलेज का नाम ज्योतिबा फूले रखने की मांग

अरांई कॉलेज का नाम ज्योतिबा फूले रखने की मांग

अरांई। अरांई माली समाज ने विधायक सुरेश टांक का बिसोलाई की ढाणी में भव्य स्वागत किया। विधायक सुरेश टांक ने माली समाज के कार्यक्रम में ज्योतिबा फूले एवं सावित्री बाई की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर आशीर्वाद लिया। माली समाज के लोगों ने विधायक सुरेश टांक से अरांई राजकीय महाविद्यालय का नाम ज्योतिबा फूले के नाम नामकरण करने की माग करी। बिसोलाई के ग्रामीणो ने बिसोलाई में मनरेगा से सडक, गुलाबसागर जाने वाले रास्ते को खुलवाने एवं पानी की समस्या से निस्तारण की मांग करी। विधायक ने जलदाय विभाग के कनिष्ट अभियंता से उक्त पाईप लाईन के लिए एस्टिमेंट बनाने के निर्देश दिये। विधायक ने महाविद्यालय के नामकरण के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में तहसीलदार हनुमान प्रसाद, विकास अधिकारी पुरषोतम पारीक, सरपंच रामस्वरूप नायक, कवि कमल माहेश्वरी, मुकेश कलवार, वार्ड पंच छोटू गुर्जर, भवानी शंकर, रामचन्द्र, लक्ष्मण पूरी, रामधन माली, सेठी माली, गोपाल माली, जुगल माली, शेरू माली, भंवर लाल, टीकम चन्द, शिवजी माली, रामराज, गोपाल मेघवंशी सहित ग्रामीण मोजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!