Dark Mode
अयोध्या के लिए ट्रेन संचालित करने की मांग

अयोध्या के लिए ट्रेन संचालित करने की मांग

लाडनूं। मरुधरा रेल विकास परिषद के सदस्य प्रभात वर्मा व भारत विकास परिषद ,लाडनूं के संरक्षक रमेश सिंह राठौड़ , विशाल माथुर , बलराम सोनी राजेंद्र चोटिया व, डीडवाना से ZRUCC मेंबर शंकर लाल परसावत ने रेल मंत्री रेल राज्य मंत्री चेयरमैन रेलवे बोर्ड, महाप्रबंधक, डीआरएम जोधपुर,चुरू सांसद को पत्र लिखकर, अयोध्या के लिए नई ट्रेन चलाने व मालदा दिल्ली फरक्का विस्तार के लिए पत्र लिखा। उन्होंने अपने पत्र में लिखा भगवान श्री राम के मंदिर का महत्व हमारे जीवन में बहुत है यह धार्मिक सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देने वाला है प्रभु श्री राम हमारे आदर्श है इसलिए क्षेत्र के आम लोगों को मंदिर में प्रभु श्री राम के दर्शन करने का अवसर मिले इसके लिए अयोध्या के लिए ट्रेन चलाने के लिए शीघ्र आदेश जारी किया जाए यह ट्रेन जोधपुर से अयोध्या वाया डेगाना , छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं , सुजानगढ़ रतनगढ़ ,चूरू, सादुलपुर लोहारू व रेवाड़ी के रास्ते से चलाया जाए जिससे राजस्थान व हरियाणा राज्य के लाखों संख्या में राम भक्त प्रतिदिन प्रतिदिन अयोध्या नगरी में आवागमन कर सके उन्होंने अनुरोध किया है जोधपुर से अयोध्या के लिए नई ट्रेन चलाई जाए जिससे श्रद्धालुओं को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके इसके अलावा गाड़ी संख्या 13483/13484 दिल्ली मालदा फरक्का एक्सप्रेस का का विस्तार दिल्ली होते हुए जोधपुर तक करे जैसा कि ज्ञात है 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा राममंदिर अयोध्या में की जायेगी उसके बाद श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहेगा अभी अभी इस क्षेत्र से अयोध्या के लिए कोई भी ट्रेन नहीं है जिसकी वजह से भारी कठिनाई का सामना उठाना पड़ता है

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!