Dark Mode
प्रबोधक हेमलता बैरवा को बहाल करने की मांग

प्रबोधक हेमलता बैरवा को बहाल करने की मांग

टोंक (हुक्मनामा समाचार)। जिला बैरवा कर्मचारी-अधिकारी विकास संस्था एवं नगर बैरवा महासभा (सकल पंच) के बैनर तले कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर बांरा जिले के राजकीय प्रारंभिक विद्यालय लकड़ाई में पदस्थापित शिक्षिका (प्रबोधक) हेमलता बैरवा के निलंबन का विरोध किया गया। उन्होने जिला कलेक्टर के नीजि सचिव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर उक्त निलंबन को निरस्त करने की मांग की है। बैरवा कर्मचारी-अधिकारी विकास संस्था के जिलाध्यक्ष सुदर्शन जोनवाल, जिला महामंत्री मदनमोहन गोठवाल, नगर बैरवा महासभा अध्यक्ष मणिन्द्र बैरवा, महामंत्री नंदकिशोर बैरवा, भीमसेना जिलाध्यक्ष अशोक बैरवा, रमेश बैरवा, संजय एवं बंशीलाल आदि पदाधिकारी व सदस्यों के साथ समाज के लोगों ने बताया कि 26 जनवरी को स्कूल में गणतन्त्र दिवस समारोह में शिक्षिका हेमलता बैरवा सावित्रीबाई फुले के चित्र की तस्वीर लगाकर उनकी ओर से शिक्षा के क्षेत्र में किए योगदान को लेकर छात्र-छात्राओं को जानकारी दे रही थी। लेकिन गांव के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और सावित्री बाई के स्थान पर सरस्वती का चित्र लगाने की बात पर बहस करने लगे। ज्ञापन में उक्त लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जगह शिक्षिकों को निलंबित किया है, जो अनुचित है। ज्ञापन में उक्त शिक्षिका का निलंबध निरस्त करने की मांग की है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!