Dark Mode
26 ए स्टेट हाईवे उपखंड मुख्यालय भिनाय से निकालने की मांग

26 ए स्टेट हाईवे उपखंड मुख्यालय भिनाय से निकालने की मांग

भिनाय। कस्बे के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम 26 ए स्टेट हाईवे को उपखंड मुख्यालय भिनाय से निकालने की मांग सहित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि विकास में उपेक्षित, वंचित, संसाधनों से उपेक्षित बिखरते उजड़ते, पलायन करते अजमेर संभाग के अति पिछड़े हुए उपखंड व पंचायत समिति भिनाय को 26 ए स्टेट हाईवे से जोड़ा जाए । स्टेट हाईवे रोड को बांदनवाड़ा से वाया भिनाय नागोला केकड़ी होते हुए निकालने से पूरे उपखंड की 25 पंचायतों की उन्नति के द्वार खुल खुल जाएंगे। ग्रामीणों ने बताया कि ब्यावर केकड़ी रोड वाया भिनाय शताब्दियों से मूल रूप से परंपरागत लाइफ लाइन रोड रहा है । ज्ञापन में बताया गया कि भौगोलिक दृष्टि से वाया भिनाय 3 विधानसभा क्षेत्र ब्यावर मसूदा केकड़ी को सीधा जोड़ता है। 26 ए स्टेट हाईवे से उपखंड भिनाय को वंचित रखना पूरे क्षेत्र के साथ हृदय घाती कदम होगा। स्टेट हाईवे वाया भिनाय से निकलना चाहिए यह पूरे उपखंड के लिए स्वाभिमान का विषय है । साथ ही ग्रामीणों ने उपखंड मुख्यालय व पंचायत समिति भिनाय को अजमेर जिले में रखने की मांग की है।
 
ज्ञापन में बताया गया कि भिनाय से बांदनवाड़ा अजमेर नेशनल हाईवे रेल मार्ग से जुड़ा होने के कारण छोटे व्यापारियों का आयात निर्यात इसी मार्ग से होता है। शिक्षा की दृष्टि से अजमेर सर्वाधिक बेहतर सुविधाओं के कारण सैकड़ों बालक बालिकाएं अजमेर में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसके साथ ही अजमेर में बेहतर मेडिकल सुविधाएं, आर्थिक सामाजिक सांस्कृतिक शैक्षणिक प्रशासनिक दृष्टिकोण से अजमेर भिनाय क्षेत्रवासियों के लिए सर्वाधिक उपयोगी है। वही ज्ञापन में ग्रामीणों ने रेण गेट दरवाजा भिनाय से छांगोला बांदनवाड़ा बाईपास रोड का निर्माण कराने की मांग की है।
 
ज्ञापन में बताया गया कि उक्त बाईपास रोड एक से डेढ़ किलो मीटर से भी कम दूरी का बाईपास रोड है आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत भी यह रोड नहीं बन पाया है जो कि आसपास के कई गांवों को जोड़ना भारी वाहनों के आवागमन के लिए एकमात्र रास्ता है रोड नहीं बनने से स्थिति यह है कि चौपहिया से बड़ा वाहन इस रूट के अलावा कहीं और से नहीं आ जा सकता है। किंतु रोड की स्थिति में कभी भी बड़े हादसे को अंजाम दे सकता है आसपास के कई ग्राम ढाणियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा है ग्रामीणों ने छांगोला बाईपास रोड निर्माण करवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ओम प्रकाश आचार्य, महावीर प्रसाद पुखराज ढाबरिया, रतन आचार्य, अमर सिंह देवड़ा, मोहम्मद इकराम, प्रेम देवी, पवन कुमार जोशी, गुमान रायका हस्तीमल सुराणा, नजीर, विनोद बाबरिया, रामराय बेरवा, रामनाथ बेरवा, मोइनुद्दीन उस्ता, कमालुद्दीन, सुमति कुमार हींगड, छोटू लाल जाट, पारसमल पीपाड़ा, अब्दुल कलाम, अब्दुल रब, बुधराज सुराणा, साहिल अंसारी, राकेश शर्मा, शंकर मेवाड़ा, महावीर सेन, श्याम सुंदर कछोट, ताराचंद मेवाड़ा सहित कई लोग शामिल थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!