Dark Mode
आबादी भूमि पर अवैध कब्जा हटाने की मांग

आबादी भूमि पर अवैध कब्जा हटाने की मांग

 

अरांई। अरांई ग्राम पंचायत में किशनगढ रोड स्थित आबादी भूमि  पट्‌टा सुदा पर अवैध कब्जा कर व्यवसाहित गतिविधियों को रोकने के लिए उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर पाबन्द कराने की मांग की गई है। कस्बे के जितेन्द्र आचार्य ने उपखण्ड अधिकारी देवी लाल यादव को ज्ञापन देकर बताया गया कि अरांई ग्राम पंचायत की खसरा नम्बर 1743 पर दो बीघा पर यहीं के हरि पुत्र माधों द्वारा अवैध कब्जा कर सीमेन्ट की इंटे बनाने का व्यवसाय किया जा रहा है। उक्त भूमि पट्‌टा सुदा अन्य के नाम है परन्तु अवैध रूप से यहां थ्री फेस कनेक्सन लेकर लेकर सीमेन्ट ईट का व्यवसाय किया जा रहा है। जितेन्द्र आचार्य ने उपखण्ड अधिकारी को बताया कि विधुत विभाग से उक्त थ्री फेस कनेक्सन को काटने के लिए मांग की गई थी परन्तु विधुत विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है इससे ग्रामीणों मे रोष व्याप्त हो गया है।

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!