Dark Mode
रोडवेज मुख्यालय पर प्रदर्शन  25 जुलाई को

रोडवेज मुख्यालय पर प्रदर्शन  25 जुलाई को

  सीकर  ।रोडवेज संयुक्त मोर्चे के घटक संगठन ऐटक,सीटू,ईंन्टक,ऐशोशियशन एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति के सीकर आगार कर्मचारी नेताओं महेशकुडी, चंन्द्र सिंह भूखर, सांवरमल यादव, रामदेवसिंह टाकरिया,बनवारीलाल रुलाणियां,ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि राजस्थान सरकार के कर्मचारियों को मिलने वाली पैंन्शन हायर पैंन्शन की बात हो या ओपीएस पैंन्शन की बात हो रोडवेज प्रशासन निगम कर्मचारियों को लेकर पैंन्शन में काफी विषंगतियां रखी जा रही हैं जिनके लिए तथा दूसरे अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर रोडवेज कर्मचारी 25 जुलाई को निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।

     आगार में प्रदर्शन के लिए जयपुर जाने की तैयारी के लिए संपर्क करने प्रभुदयाल बाजिया, गोरुराम काजला, सुलतान सिंह महला,चौथमल परसवाल,रामदेवसिंह पूनिया, झाबरसिंह जाखड,कुंभाराम चौधरी, शिवदिनाराम,अशोक मील,रामनिवास खीचड,नरेंन्द्र मंगावा,हरलाल सिंह यादव,नोरंगसिंह नरोदडा,जितेंन्द्रसिंह मील,विक्रमसिंह शैखावत,महावीर शर्माआदि नेताओं द्वारा संपर्क किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!