भाजपा किसान मोर्चा व ओबीसी मोर्चा का प्रदर्शन
बालोतरा । नई सहेगा राजस्थान अभियान के अंतर्गत भाजपा के सभी मोर्चा कॉंग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है बालोतरा भाजपा के जिला मिडिया प्रभारी धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि जिला अध्यक्ष बाबुसिंह राजगुरु के निर्देशन में बुधवार क़ो नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के अंतर्गत भाजपा किसान मोर्चा व ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बालोतरा कृषि मंडी के बाहर प्रदेश सरकार के भृष्ट तंत्र क़ो लेकर प्रदर्शन किया दवे ने बताया कि कार्यक्रम क़ो पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी,अभियान जिला संयोजक गोविन्द सिँह कालूड़ी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया,पूर्व जिला अध्यक्ष महेश बी चौहान,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जयराम प्रजापत,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष इंदाराम चौधरी,किसान मोर्चा महामंत्री पपु विश्नोई ने सम्बोधित किया कार्यक्रम के अंतर्गत सभी वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के कर्जे माफ़ी के झूठे वादे किए थे आज भी किसान कर्जे में डूबे हुए है,और आत्महत्या कर रहे है जिसकी वजह केवल प्रदेश सरकार की उदासीनता और भृष्टाचार ही है!किसान मोर्चा ने किसानों के साथ हुई वादाखिलाफी व भृष्ट राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया व कर्ज माफ़ी के झूठे वादे के पेपर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि हर क्षेत्र में विफल रही इस सरकार क़ो किसानो के प्रति कोई हमदर्दी नहीं है,धरना प्रदर्शन करके राज्य सरकार क़ो फैल कार्ड बताकर अपनी नाराजगी जाहिर की इस अवसर पर बालोतरा जिले के प्रभारी घेव राम विश्नोई,रामा राम प्रजापत,जिला उपाध्यक्ष शंकर पालीवाल,हंसराज प्रजापत,जिला परिषद सदस्य ऊमाराम चौधरी,जिला परिषद सदस्य खेताराम चौधरी, जिला मंत्री खेताराम प्रजापत, जिला मंत्री सोहन सिंह भायल, कल्याणपुर सरपंच दोलाराम कुआं,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह राजपुरोहित,चुनीलाल फौजी बालोतरा,पारसराम भाटी,नैनाराम चौधरी,विजय राव कल्याणपुर,चूतराराम चौधरी, नरसिंह बिश्नोई सिवाना,पुखराज पुरोहित, सहित सैकड़ों किसान व कार्यकर्ता मौजूद थे!