Dark Mode
केंद्र सरकार की महंगाई के खिलाफ महिला कोंग्रेस का प्रदर्शन

केंद्र सरकार की महंगाई के खिलाफ महिला कोंग्रेस का प्रदर्शन

फलोदी- कोंग्रेस जिला महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी पटेल , पीसीसी सदस्य महेश व्यास के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जन विरोधी गलत नीतियों एवम कमरतोड़ महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया गया। पीसीसी सदस्य महेश व्यास ने कहा कि केंद्र की जन विरोधी गलत नीतियों व समूचे देश में बढ़ी हुई महंगाई से आमजन बहुत परेशान है, जिसके के विरोध में जन प्रदर्शन किया गया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इए कार्यक्रम में कांग्रेस जिला महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी पटेल भी मौजूद रही। महिला मोर्चा संगठन विस्तार का कार्यक्रम आज फलोदी मुख्यालय पर आयोजित किये । इस दौरान महेश व्यास पीसीसी सदस्य, बबिता जी पूर्व सरपंच कानासर, सुमन व्यास, मुनी देवी पूर्व प्रधान फलोदी, मंगला मनोज बोहरा सरपंच मलार, जयश्री पुरोहित, रोमी देवी पार्षद, निकिता जैन पार्षद, रेखा सूर्यप्रकाश थानवी पार्षद, उर्मिला थानवी पार्षद ,अनामिका पार्षद, सोनू पुरोहित सहित सैकड़ों महिला शक्ति एवम भास्कर गुचिया, यश जोशी, प्रदीप गुचिया, दिलीप शर्मा, अजय व्यास आदि कोंग्रेसजन उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!