विद्युत विभाग कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
सूरतगढ . तहसील क्षेत्र से सैकड़ों किसानों ने बकाया कृषि कनेक्शन में हो रहे विलम्ब, बढ़ाए गए विद्युत भार के ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध नहीं करवाने आदि मांगों को लेकर, विद्युत विभाग द्वारा अधिकृत फर्म सेंचुरियन कम्पनी के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए किसान नेता राकेश बिश्नोई, भाजपा नेता मोहन पूनियां , व गुलाब लुहार के नेतृत्व में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया ।
किसानों की ओर से पक्ष रखते हुए किसान नेता राकेश बिश्नोई ने सहायक अभियंता को बताया कि कम्पनी के कार्मिक किसानों से कृषि कनेक्शन वरीयता क्रम से करने व ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध करवाने आदि के लिए किसानों से रुपयों की मांग करते हैं जो कि किसानों के साथ अन्याय है और यह अन्याय किसान कभी सहन नहीं करेगा। भाजपा नेता मोहन पूनियां ने सेंचुरियन कम्पनी के प्रतिनिधि को कहा कि पिछले कई दिनों से कम्पनी ने पर्याप्त मात्रा में कृषि कनेक्शन नहीं किए हैं जिसके कारण किसानों के खरीफ सीजन की बुआई नहीं हुई है जिसका किसानों को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है , और जो कृषि कनेक्शन हुऐ हैं उनमें भी लेनदेन के शिकायते मिली है। उपस्थित सभी नेताओं ने किसानों के कृषि कनेक्शन हेतु उक्त कम्पनी के सी.जी.एम. गोपीनाथन के साथ आज सहायक अभियंता कार्यालय सूरतगढ़ में एक बैठक तय की गई है जिसमें तमाम बातों पर कंपनी प्रतिनिधि के साथ किसान वार्ता करेंगे