Dark Mode
नवगठित जिले से मतदान दलों की हुई रवानगी

नवगठित जिले से मतदान दलों की हुई रवानगी

डीडवाना। आज पांच विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान दलों की रवानगी हुई। नव गठित डीडवाना कुचामन जिले से आज विधानसभा चुनाव को लेकर पांच विधानसभाओं के लिए मतदान टीमों की डीडवाना के मॉडल स्कूल से रवानगी हुई। जिसमें लाडनूं डीडवाना परबतसर मकराना नावा विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान दलों की रवानगी हुई । तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आज तृतीय एवं अंतिम प्रशिक्षण कार्यक्रम के मतदान दलों की रवानगी हुई । प्रशिक्षण के कार्यक्रम में डीडवाना कुचामन जिले के जिला कलेक्टर सीताराम जाट अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्योराम वर्मा व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सभी अधिकारियों को चुनाव संबंधित जानकारी दी जानकारी के बाद सभी को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान दलों को रवाना किया । आपको बता दे की डीडवाना कुचामन जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र के लिए इन मतदान दलों की रवानगी हुई है। जिसमें डीडवाना विधानसभा क्षेत्र के लिए 246 बूथों पर मतदान होंगे जिसको लेकर अलग-अलग टीमों को रवाना किया है वही लाडनूं विधानसभा के 240, मकराना की 252, नावां की 246 और परबतसर की 236 ईवीएम बूथों के लिए रवाना हुई मतदान के बाद इस बार डीडवाना में ही जमा की जायगी ईवीएम मशीन मतदान के बाद ईवीएम मशीन को कड़ी सुरक्षा के साथ नागौर स्थित स्ट्रॉन्ग रूम भेजा जायगा ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!