Dark Mode
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बालिका गृह की बेटियों के साथ मनाई दीपावली

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बालिका गृह की बेटियों के साथ मनाई दीपावली

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दीपावली के पावन अवसर पर अपने निवास स्थान पर जयपुर के बालिका गृह से आई बेटियों के साथ खुशियों का त्योहार मनाया। इस दौरान उन्होंने सभी बेटियों का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें मिठाई खिलाकर दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। दीपोत्सव के इस खास मौके पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बालिकाओं के साथ पटाखे जलाए और हर्षोल्लास के साथ दीपावली का पर्व मनाया। इस दौरान बेटियों के चेहरों पर खिली मुस्कान और उनकी खुशियों ने त्योहार की रौनक को और भी खास बना दिया। दिया कुमारी ने बेटियों के साथ बिताए इन खुशनुमा पलों को विशेष बताया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी बेटियों के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य का प्रकाश सदैव बना रहे। इस अवसर पर प्रेम, अपनत्व और खुशियों के साथ मनाई गई दीपावली ने सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं का सुंदर संदेश दिया।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!