Dark Mode
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजसमंद जिले की गुंजोल आंगनबाड़ी का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजसमंद जिले की गुंजोल आंगनबाड़ी का किया निरीक्षण

जयपुर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजसमंद जिले की ग्राम पंचायत गुंजोल स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित नन्हे बच्चों के साथ आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ स्नेहपूर्ण समय बिताते हुए उन्हें श्रीनाथजी का प्रसाद भी वितरित किया और उनकी पढ़ाई, पोषण एवं दैनिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र पर उपलब्ध कराए जा रहे पोषाहार की गुणवत्ता एवं स्वाद का स्वयं परीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों एवं गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को दिए जाने वाले पोषण आहार में उच्च गुणवत्ता एवं मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने केंद्र की समग्र व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, उपस्थिति तथा संचालित गतिविधियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों एवं मातृशक्ति के स्वास्थ्य, पोषण एवं समग्र विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि हर बच्चा स्वस्थ, सुपोषित और सशक्त बन सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमित मॉनिटरिंग के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!