उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा आज पहुंचेंगे जोधपुर
जोधपुर। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा शुक्रवार शाम 5 बजे जोधपुर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उपमुख्यमंत्री जोधपुर पहुंचने के बाद सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद शनिवार, 4 जुलाई को प्रातः 7 बजे डॉ. बैरवा जोधपुर से पचपदरा के लिए प्रस्थान करेंगे।