Dark Mode
डिप्टी सीएमएचओ डॉ. दीपक शर्मा ने किया तम्बाकू निषेध दिवस पर पोस्टर का विमोचन

डिप्टी सीएमएचओ डॉ. दीपक शर्मा ने किया तम्बाकू निषेध दिवस पर पोस्टर का विमोचन


दौसा .
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड , स्थानीय संघ दौसा के तत्वावधान में बुधवार को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर तम्बाकू के हानिकारक उपयोग एवं प्रभाव के विषय में जागरूक करने तथा किसी भी रूप में तम्बाकू के उपयोग को हतोत्साहित करने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया गया । जागरूकता पम्पलेट बांटे गए । संगोष्टी आयोजित की गई । मुख्य अतिथि उप चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपक शर्मा ने जागरूकता अभियान का पोस्टर विमोचन किया । उन्होंने कहा कि जर्दा, गुटका,बीड़ी,सिगरेट ,तम्बाकू आदि के सेवन से मुंह का कैंसर होता है । फेफड़े कमजोर होते है । स्काउट गाइड स्थानीय संघ दौसा का यह प्रयास सराहनीय है।स्थानीय संघ प्रधान रतन लाल डंगायच ने कहा कि तम्बाकू के सेवन से स्वास्थ्य खराब होने के साथ आर्थिक नुकसान भी होता है । इसलिए इसका सेवन नही करना चाहिए । सचिव ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2023 की थीम " हमें भोजन चाहिए , तम्बाकू नही " रखी है । इसको आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष स्काउट संगठन "तम्बाकू मुक्त परिवार " के लिए कार्य करेगा । प्रत्येक स्काउट गाइड व पदाधिकारी अपने परिवार , मित्रों व रिस्तेदारों को इसके लिए जागरूक करेंगे । उन्हें किसी भी रूप में तम्बाकू सेवन नहीं करने का संकल्प दिलवाएंगे । इस अवसर पर अध्यक्ष कृष्ण मोहन जोशी , प्रधान रतन लाल डंगायच , गीजगढ़ सचिव गोविंद नारायण तिवाड़ी , कमलेश गुप्ता , रामकिशोर मीना , मनीष शर्मा ने भी सम्बोधित किया ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!