Dark Mode
 उपनिदेशक  ने नगरपालिका अधिशासी अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण

 उपनिदेशक  ने नगरपालिका अधिशासी अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण

 

 
वैर  . नगर पालिका वैर  के अधिशासी अधिकारी से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में उदासीनता दिखाते हुए अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर उपनिदेशक( क्षेत्रीय ) स्वायत शासन विभाग भरतपुर  ने स्पष्टीकरण मांगा है, नगर पालिका वैर के कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी सुरेश बागोरिया को क्षेत्रीय उपनिदेशक द्वारा पत्रांक 569  दिनांक 11 मई 2023 को दिए गए नोटिस में बताया गया है कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में उदासीनता दिखाते हुए अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरती जा रही है आपका यह कृत्य पदीय दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन में शिथिलता का द्योतक है, उपनिदेशक ने पत्र में बताया है कि राज्य सरकार द्वारा चलाये  जा रहे महंगाई राहत शिविर एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं से  आमजन को लाभ पहुंचाने जाने के लिए समय-समय पर दिशा निर्देश जारी किए जाते रहे हैं उच्चाधिकारियों द्वारा अभियान की दैनिक प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन करने पर जानकारी मिली है कि दिनांक 24 अप्रैल से 9 मई तक कुल 15 पट्टे एवं 17 जॉब कार्ड जारी किए गए हैं जो आशातीत  से अधिक न्यून है, उपनिदेशक ने अधिशाषी अधिकारी से तीन दिवस में  स्पष्टीकरण मांगा है समय पर स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारंभ  कर  उच्चाधिकारियों को  अवगत कराने देने की बात भी कही है,  नगर पालिका चेयरमैन विष्णु महावर ने बताया कि पार्षदों एवं आमजन द्वारा मिली शिकायतों के बाद मैंने  अधिशासी अधिकारी को पत्र द्वारा प्रशासन शहरों के संग अभियान में पट्टे जारी कर तथा सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन को पहुंचाने के निर्देश दिए गए थे, उल्लेखनीय है कि प्रेक्षक द्वारा केम्पओ  की निरीक्षण रिपोर्ट 28 मार्च 2023 को बिंदुवार बनाई गई थी, समीक्षा रिपोर्ट में प्रेक्षक एमआर रिणवा ने  उसमें निर्धारित लक्ष्यों का मात्र 34% पट्टे जारी करना बताया गया  तथा कार्य को पूर्णतया : असंतोष प्रद बताया  गया था, वर्तमान में नगर पालिका वैर में अधिशासी अधिकारी का कार्य पंचायत समिति के विकास अधिकारी सुरेश बागोरिया   द्वारा किया जा रहा है,

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!