उप निदेशक जॉन जोधपुर ने मौसमी बीमारियों का लिया जायजा
बाड़मेर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती शुभ्रा सिंह के निर्देशन में उप
निदेशक जॉन जोधपुर डॉ सुनील कुमार सिंह बिस्ट द्वारा बाड़मेर शहरी क्षेत्र के
दर्जियो का बास, सरदारपुरा, रेलवे कुआ नम्बर तिन, मोहन जी का क्रेसर क्षेत्रो का
निरिक्षण कर मलेरिया डेंगू का जायजा लिया गया । उप निदेशक डॉ बिस्ट ने कहा कि विगत कुछ दिनों में मौसमी बीमारियों
के मामले बढ़े हैं, ऐसे में जिलेभर में जांच, उपचार एवं रोकथाम
सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं का माकूल इंतजाम हो । इसमें किसी स्तर पर लापरवाही नहीं
हो । उन्होंने जिला स्तर पर मौसमी बीमारियों की स्थिति की जानकारी ली और रोकथाम
एवं नियंत्रण के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों में
मौसमी बीमारियों के केस ज्यादा हैं, वहां स्थिति
नियंत्रण में आने तक नियमित रूप से गतिविधियों का आयोजन किया जाये, उन्होंने कहा
कि मलेरिया, डेंगू सहित अन्य मौसमी बीमारियों के पॉजिटिव केस पाए जाने
पर संबंधित क्षेत्र में निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार सभी गतिविधियां सुनिश्चित की
जाएं । वार्डवार पायरेथ्रम स्प्रे का छिड़काव एवं फोगिंग नियमित रूप से करवाई जाए। डॉ
बिस्ट ने बताया की निरिक्षण के दोरान सरदारपुरा एवं मोहन जी का क्रेसर क्षेत्र में
लार्वा पाया जाने पर सम्बन्धित एएनएम एवं आशा को नोटिस दिया गया एवं निर्देश दिए
गये की आस -पास के पच्चास घरो में सर्वे कर आवशयक गतिविधियों का आयोजन करना
सुनिश्चित करे । जिला आशा समन्वयक राकेश भाटी ने बताया की मलेरिया, डेंगू नियंत्रण
हेतु उप निदेशक जॉन जोधपुर डॉ सुनील कुमार सिंह बिस्ट की अध्यक्षता में शनिवार को
जिला स्वास्थ्य भवन में बाड़मेर शहरी क्षेत्र की आशा एवं एएनएम की बैठक का आयोजन
किया जायेगा ।