Dark Mode
उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) ने किया शतायु मतदाताओं का किया सम्मान

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) ने किया शतायु मतदाताओं का किया सम्मान

  • लोकतंत्र दुनिया की सबसे बेहतरीन शासन प्रणाली : अर्पिता सोनी

चूरू। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिलेभर में शतायु मतदाताओं का सम्मान किया गया। इसी सिलसिले में अतिरिक्त जिला कलक्टर अर्पिता सोनी ने चूरू विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के गांव घंटेल के भाग संख्या 62 में 100 वर्षीय सांवताराम पुत्र परसाराम तथा एसडीएम बिजेंद्र सिंह ने भाग संख्या 60 में 102 वर्षीय रामेश्वरी पत्नी बजरंग दास को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर एडीएम अर्पिता सोनी ने कहा कि लोकतंत्र दुनिया की सबसे बेहतरीन शासन प्रणाली है और मतदाताओं का उत्साह लोकतंत्र को उत्सव में तब्दील कर देता है। हम सभी को यह कोशिश करनी चाहिए कि हर पात्र वयस्क का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो तथा हर मतदाता प्रत्येक चुनाव में उत्साह के साथ अपने मताधिकार का उपयोग करे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सार्थकता इसी में है कि अधिकाधिक लोगों की भागीदारी इसमें हो।

एसडीएम बिजेंद्र सिंह ने कहा कि शतायु मतदाताओं का सम्मान एक बेहतरीन पहल है। भारत के मतदाताओं ने यहां के लोकतंत्र को बेहतरीन एवं सशक्त बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी चुनाव हो, इन मतदाताओं का उत्साह देखकर अत्यंत प्रसन्नता होती है। शतायु मतदाताओं ने इस दौरान अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान संबंधित अधिकारी, बीएलओ एवं शतायु मतदाताओं के परिजन मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!