Dark Mode
डेरा सच्चा सौदा श्रद्धालुओं ने जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की

डेरा सच्चा सौदा श्रद्धालुओं ने जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की

 

चूरूः डेरा सच्चा सौदा के चूरू ब्लॉक के श्रद्धालुओं ने अपने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा की प्रेरणा से डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही सतनाम सिंह महाराज के अवतार दिवस के उपलक्ष में गुरुवार को आपणी पाठशाला के जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। श्रद्धालुओं ने बताया कि पूज्य गुरूजी की प्रेरणा से डेरा सच्चा सौदा द्वारा मरणोपरान्त शरीरदान, जीतेजी गुर्दादान, आँखे दान सहित 161 मानवता की सेवा के कार्य किये जा रहे हैं, जिसके तहत आज झुग्गी झोंपड़ियो में रहने वाले जरुरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर राजस्थान प्रांत के 85 सदस्य राजपाल इंसा, प्रेमी सेवक मनोहर इंसा, एमएसजी आईटी विंग के जिला जिम्मेदार देवेंद्र गुप्ता, भगवानाराम इंसा, बनवारी लाल इंसा आदि उपस्थित थे। आपणी पाठशाला के संचालक धर्मवीर सिंह ने डेरा श्रद्धालुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!