देव पंचमी होली समापन आज
लक्ष्मणगढ़. हिंदू धर्म में होली का त्योहार पांच दिन तक मनाया जाता है। इसकी शुरुआत फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन से होती है ।और रंग पंचमी पर इसका समापन होता है। होलिका दहन के अगले दिन यानी की चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर रंगों की होली खेली जाती है। फिर द्वितीया तिथि पर भाई दूज मनाई जाती है। और रंग पंचमी का त्योहार होली का अंतिम पड़ाव माना जाता है। इसे देव पंचमी और श्री पंचमी भी कहा जाता है।हर साल होली के बाद चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि रंग पंचमी होती है। शास्त्रों के अनुसार रंग पंचमी के दिन देवी-देवता रंगोत्सव मनाते हैं। योग शिक्षक पंडित लोकेश कुमार ने बताया किपंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि 11 मार्च 2023 को रात 10 बजकर 05 मिनट पर शुरू और पंचमी तिथि की समाप्ति 12 मार्च 2023 को रात 10 बजकर 01 मिनट पर होगी। उदयातिथि के अनुसार रंग पंचंमी का त्योहार 12 मार्च को मनाया गया ।