Dark Mode
देव सेना संगठन महामंत्री बृजमोहन गुर्जर का हुआ भव्य स्वागत

देव सेना संगठन महामंत्री बृजमोहन गुर्जर का हुआ भव्य स्वागत

सीकर । देवसेना दातारामगढ़ तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र गुर्जर एवं जिला मंत्री रोहिताश गुर्जर ने बताया कि देवसेना प्रदेश संगठन महामंत्री बृजमोहन गुर्जर का आज बालाजी महाराज मंदिर प्रांगण में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए बृजमोहन गुर्जर ने कहा कि गुर्जर समाज के युवा देव सेना संगठन से जुड़ कर समाज सेवा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें जिस समाज में एक नई ऊर्जा के साथ सामाजिक कार्यों में गति मिल सके। आगामी समय भादवी छठ पर देव सेना संगठन के बैनर तले भगवान देवनारायण जयंती पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन सीकर जिला मुख्यालय में किया जाएगा। जिसमें जिले भर से हजारों समाज के देव सैनिक भाग लेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद मोहर सिंह गौड़ द्वारा बृजमोहन गुर्जर का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।देवसेना प्रदेश महामंत्री डॉ बनवारी लाल गुर्जर ने बताया कि देव सेना संगठन बृजमोहन गुर्जर जी के नेतृत्व में संपूर्ण प्रदेश भर में कार्य कर रहा है जिसके परिणाम स्वरूप आज देवनारायण जयंती का अवकाश के मुख्य सूत्रधार के रूप में कार्य किया है जो गुजर समाज  के लिए सौभाग्य की बात है। जब भी युवाओं को देवसेना संगठन के जरिए आह्वान किया जाए तो संगठन के कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का काम करें। इस अवसर पर जिला सचिव मुकेश गुर्जर ,तहसील अध्यक्ष रामनिवास गुर्जर आतरी, नंदलाल सिराधना सुवालाल गुर्जर अभी गुर्जर सीकर तहसील महामंत्री महिपाल गुर्जर कालू लाल गुर्जर बाबूलाल गुर्जर सुरेश गुर्जर प्रदीप गुर्जर सरपंच राजपुरा जिला उपाध्यक्ष दिनेश धाभाई पिपराली मंडल अध्यक्ष गोपाल खटाना शीशराम गुर्जर रानोली विकास वर्मा रानोली दिनेश शेखावत महादेव जी अजय कुमार,ग्राम पंचायत अध्यक्ष पिपराली केसर गुर्जर, रींगस तहसील अध्यक्ष मनीष गुर्जर शहर अध्यक्ष शैलेश धाभाई सहित सैकड़ों देव सेना कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!