देवांशी मेड़तिया का हुआ आरडीसी कर्तव्य पथ गार्ड ऑफ ऑनर के लिए चयन
डीडवाना। जिले की बेटी ने जिले का नाम रोशन किया है। आप को बता दे की डीडवाना विधानसभा क्षेत्र के नजदीकी ग्राम बरागना की रहने वाली देवांशी मेड़तिया जो अभी हाल फिलहाल सोफिया कॉलेज अजमेर में फाइनल ईयर में अध्यनरत है जिसमें बालिका का चयन आरडीसी कर्तव्य पथ 26 जनवरी को आयोजित होने वाली परेड में गार्ड ऑफ ऑनर के लिए हुआ है। बालिका का चयन होने पर परिवार जनों में खुशी का माहौल है।जानकारी के अनुसार बरांगणा ठाकुर साहब बजरंगसिंह पौत्री कुंवर रणवीरसिंह की सपुत्री है देवांशी मेडतिया जिसका दिल्ली कर्तव्य पथ पर आयोजित गौरव परेड में गॉड ऑफ़ ऑनर देने के लिए सलेक्शन हुआ है। जिस तरह बालिका ने अध्यनरत होते हुए अपने जिले का वह परिवार जनों का राम रोशन किया है और आरडीसी कर्तव्य पथ की परेड में शामिल होने का बालिका को मौका मिला है इसको लेकर पूरे जिले में खुशी का माहौल है।