देवसेना सीकर ने सौंपा ज्ञापन
सीकर। आज देवसेना संगठन सीकर द्वारा अपर जिला कलेक्टर सीकर को ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में बताया गया कि भीलवाड़ा जिले के ग्राम पंचायत गिरडीया के गांव नरसिंहपुरा मैं दिनदहाड़े बकरी चराने गई 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची तोला गुर्जर के साथ चार पांच लोगों द्वारा मिलकर रेप की घटना को अंजाम देकर कोयले की की भट्टी में डालकर जिंदा जला दिया। इस अमानवीय कृत्य की देवसेना संगठन कड़े शब्दों में आलोचना व्यक्त करता है और इस घटना समस्त गुर्जर समाज देव सेना संगठन में आक्रोश व्याप्त है। देव सेना संगठन मांग करता है की मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर ऐसे जघन्य अपराध करने वाले अपराधियों को शीघ्र फांसी की सजा हो जिससे तोला गुर्जर को न्याय मिल सके शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो देव सेना संगठन सड़कों पर होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी । इस अवसर पर देवसेना प्रदेश महामंत्री डॉ बनवारी लाल गुर्जर ,देवसेना धोद तहसील अध्यक्ष रामनिवास गुर्जर, पथिक सेना अध्यक्ष नंदलाल सिराधना, देवसेना शहर अध्यक्ष शैलेश धाभाई, देवसेना महामंत्री गोपाल गुर्जर, सीकरशहर उपाध्यक्ष कुलदीप धाभाई,महेश कुमार, अरविंद कुमार मौजूद रहे।